- डॉ. जे.आर. सोनी
रायपुर -29वाँ अंतर्राष्ट्रीय समकालीन साहित्यसम्मेलन 06, लंदन शहर के नेहरू सेंटर के सभागार में दिनांक 08-11.2006 को सम्पन्न हुआ ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आनंद शर्मा विदेश राज्य मंत्री अध्यक्ष डॉ. रत्नाकर पाण्डे, पूर्व सांसद एवं सरंक्षक, नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि श्री अतुल खरे निर्देशक नेहरू सेंटर लंदन, श्री राजनारायण गति मॉरीशस, डॉ. कृष्ण कुमार बर्मिघम, डॉ. राजेन्द्र जोशी भोपाल, श्री नारायण कुमार, नई दिल्ली, वैभव कार्तिकेय मुम्बई थे ।
सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा किया गया ।
समकालीन साहित्य सम्मेलन की 29वां अधिवेशन की समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आनंद शर्मा विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार ने हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्य भाषा को हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा को मान्यता देने के लिए लगभग 96 देशों का समर्थन चाहिए । सभी मित्रदेशों से संपर्क बनाए हुए हैं । श्री मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री भी वचन बध्द है । लगभग 140 करोड़ रुपये व्यय होगी । हमारी सरकार आर्थिक, राजनीतिक दबाव बना कर प्रयास कर रही है । अगला विश्व हिंदी सम्मेलन जुलाई 2007 में न्यूयार्क में आयोजित होगी । विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस में सचिव की नियुक्ति 10 नवंबर 06 तक कर दी जाएगी । read more »